नैनीताल:बाइक की टक्कर से राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बहादुर सिंह बिष्ट घायल

by Ganesh_Kandpal

Jan. 3, 2025, 8:30 a.m. [ 499 | 0 | 0 ]
<<See All News



हल्द्वानी: बाइक की टक्कर से राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बहादुर सिंह बिष्ट घायल
नैनीताल में आज सुबह सडक़ हादसे में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बहादुर सिंह बिष्ट घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब वह रोज की तरह सुबह की सैर पर माल रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान UK 04 AP 1685 नंबर की रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर के प्रभाव से बहादुर सिंह बिष्ट सड़क पर गिर गए। स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है, उनको चार टाँके लगे हैं और चेहरे पर भी चोट लगी है उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बहादुर सिंह बिष्ट, ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह बिष्ट के भाई हैं। इस हादसे के बाद खेल जगत में चिंता का माहौल है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने सड़कों पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने की अपील की है।


Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Ad Loading...
Search
Explore News by Type
Card image cap Public_Interest

नैनीताल: जीवंती भट्ट ने डीएसबी परिसर में मांगे वोट, नगर की ग…

नैनीताल: जीवंती भट्ट ने डीएसबी परिसर में मांगे वोट, नगर की गरिमा को पुनः स्थापित करने का वादा नैनीताल नगरपालिका परिषद के चेयरमैन पद की भारतीय जनता प…

खबर पढ़ें
Card image cap Weather

हल्द्वानी में कोहरे और ठंड का कहर, जनजीवन प्रभावित. पहाड़ों में…

हल्द्वानी में कोहरे और ठंड का कहर, जनजीवन प्रभावित हल्द्वानी में इन दिनों घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। सुबह के समय सूर्यो…

खबर पढ़ें