by Ganesh_Kandpal
Aug. 3, 2025, 8:40 a.m.
[
349 |
0
|
0
]
<<See All News
लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तीज महोत्सव में छाया पारंपरिक उल्लास, ज्योति भट्ट बनीं तीज क्वीन
— गोवर्धन हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ आयोजन
नैनीताल, 3 अगस्त – लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा तीज महोत्सव के अवसर पर गोवर्धन हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की लगभग 70 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। तीज क्वीन प्रतियोगिता में ज्योति भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीज क्वीन का ताज अपने नाम किया।
पारंपरिक पूजन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं द्वारा पारंपरिक गौरी पूजन से हुआ। इसके बाद प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड्स – कैटवॉक, डांस, क्विज, परिधान एवं मंच प्रस्तुति – में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे माहौल में तीज के पारंपरिक रंग और नारी सशक्तिकरण की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
मुख्य अतिथि का संदेश
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की संयुक्त निदेशक श्रीमती पूनम पंत ने अपने संबोधन में कहा,
“तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत धरोहर है। यह पर्व महिलाओं के आत्म-सम्मान, सृजनात्मकता और समाज में उनके योगदान को उजागर करता है।”
उन्होंने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विजेताओं की सूची:
• तीज क्वीन: ज्योति भट्ट
• फर्स्ट रनर अप: ज्योति चौधरी
• सेकंड रनर अप: दिव्या शाह
• बेस्ट ड्रेस: रेखा बिष्ट
• बेस्ट मेकअप: पूनम रस्तोगी
• बेस्ट हेयर स्टाइल: गीता मेहरा
• बेस्ट ज्वेलरी: भावना रस्तोगी
• बेस्ट कैटवॉक: कुनिका बिष्ट
• बेस्ट डांस: मोनिका पांडे
• सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति: खुशबू तिवारी शर्मा
• विशेष पुरस्कार: गायत्री ओ ली, राधा मेहरा, गीता आर्य
आयोजन में विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष आभा शाह, संयोजक रानी शाह, सह-संयोजक विनीता पांडे, तथा सदस्यगण – हेमा भट्ट, गीता शाह, मंजू बिष्ट, अमिता शाह, रमा भट्ट, रमा तिवारी, ज्योति दोदियाल, दीपा पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, कीर्ति त्रिपाठी, पल्लवी, सीमा सेठ, दीपिका बिनवाल, जीवंती भट्ट, प्रगति जैन, कंचन जोशी, लीला राज, अनुराधा भट्ट, जया वर्मा, सविता कुलारा, दया कुंवर, तनप्रीत, रेखा जोशी, सरस्वती शिराला, मानसिक गर्ग ,मधुमिता तूसि साह भावना साह और वंदना जोशी उपस्थित रहीं, जिनकी सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
मंच संचालन
कार्यक्रम का संचालन विनीता पांडे, मीनाक्षी कीर्ति एवं दीपा पांडे ने सामूहिक रूप से किया।
कार्यक्रम में लोक परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन, महिलाओं की रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता देखने को मिली। तीज महोत्सव महिलाओं के लिए न केवल उल्लास और श्रृंगार का पर्व रहा, बल्कि यह आयोजन उनके आत्मबल और सामाजिक योगदान का भी उत्सव बना।
शनिवार को हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजीयाघाट के समीप भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पहाड़ी से अचानक आए पानी के तेज …
खबर पढ़ेंI मल्लीताल में फुटवेयर पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, GST पंजीकरण किया निरस्त नैनीताल, 2 अगस्त। राज्य कर विभाग ने शनिवार को नैनीताल के मल्लीताल बड़ा बा…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.