by Ganesh_Kandpal
Sept. 24, 2025, 10:55 a.m.
[
186 |
0
|
0
]
<<See All News
लेक सिटी क्लब की डांडिया नाइट आज: 500 से अधिक प्रतिभागियों के साथ रंगीन महफ़िल सजने को तैयार
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव को लेकर नगर में जबरदस्त उत्साह है। क्लब अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट ने बताया कि आज 24 सितंबर को शाम 5 बजे बास्केटबॉल ग्राउंड में डांडिया नाइट का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है और अब तक 500 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। पंजीकरण के लिए ₹50 शुल्क निर्धारित है और इच्छुक प्रतिभागी अंतिम समय तक 63982 08606 व 94107 49602 पर अपनी एंट्री करा सकते हैं।
डांडिया नाइट में कई आकर्षक श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें डांडिया क्वीन, फर्स्ट व सेकंड रनर-अप, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट लुक, बेस्ट डांस, बेस्ट हेयर स्टाइल और बेस्ट कपल शामिल हैं। नन्हे बच्चों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं।
तैयारियों में सचिव कविता त्रिपाठी, सह संयोजक सीमा सेठ, दीपिका बिनवाल, रानी शाह, हेमा भट्ट, अनुराधा भट्ट, विनीता पांडे, प्रेमा अधिकारी, प्राची आर्या, अमिता शाह, मीनू बुधला कोठी, ज्योति ढोंडियाल, दीपा पांडे, तुसी शाह, सविता कुलारा, दया कुंवर, कंचन जोशी, लीला राज, रमा तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति, नीरू शाह, पल्लवी राय, जीवंती भट्ट, जया वर्मा, मधुमिता, मंजू बिष्ट, गीता शाह, प्रगति जैन, भावना शाह, वंदना जोशी, दिव्या शाह, कविता गंगोला, उर्मिला चौहान, सोनू शाह, रेखा जोशी, तारा चौधरी, रेखा पंत, और मानसी गर्ग सहित अनेक सदस्य जुटे हुए हैं।
झिलमिलाती लाइट्स, रंग-बिरंगे परिधान और गरबा की धुनों के बीच आज शाम शहर में डांडिया की धूम देखने को मिलेगी।
भव्य पुष्प वर्षा के बीच राम बरात का ऐतिहासिक स्वागत नैनीताल, 25 सितम्बर रामसेवक सभा द्वारा आयोजित रामलीला के अंतर्गत राम बरात का भव्य आयोजन मंगलवार को धू…
खबर पढ़ेंश्रीरामलीला महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों की जबरदस्त भीड़, राम-सीता स्वयंवर ने मोहा मन नैनीताल। आदर्श रामलीला एवं जनकल्याण समिति, सूखाताल द्वारा आयोजित श्रीर…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.