by Ganesh_Kandpal
Feb. 22, 2025, 7:03 p.m.
[
710 |
0
|
0
]
<<See All News
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिला होली होगी ऐतिहासिक – पहली बार खेली जाएगी फूलों की होली!
नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष ज्योति दोदियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें 2 मार्च को होने वाली महिला होली को लेकर विशेष चर्चा की गई। क्लब ने इस बार महिला होली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है।
पहली बार फूलों की होली, धमाल और सम्मान!
क्लब की अध्यक्ष ज्योति दोदियाल ने बताया कि इस वर्ष पहली बार फूलों की होली खेली जाएगी, जिससे होली का रंग और भी खास हो जाएगा। इसके अलावा, सॉन्ग बनकर आने वाली महिलाओं को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा और पांच होलयारों को सम्मानित किया जाएगा।
महिला होली का आयोजन – जानिए पूरी डिटेल!
• यह आयोजन 2 मार्च को दोपहर 1:00 बजे होटल सेंट्रल, माल रोड में होगा।
• इस बार अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, हल्द्वानी आदि जगहों से महिला होलयारों को आमंत्रित किया जाएगा।
• आयोजन की सफलता के लिए अमिता शाह को संयोजक तथा दीपा पांडे और आभा शाह को सहसंयोजक बनाया गया है।
बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद:
बैठक में विनीता पांडे, गीता शाह, रानी शाह, मीनाक्षी कीर्ति, पल्लवी राय, जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, सीमा सेठ, मंजू बिष्ट, प्रगति जैन, कविता त्रिपाठी, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, रमा तिवारी, कंचन जोशी, लीला राज, अमिता शेरवानी, जया वर्मा, ज्योति वर्मा, मधुमिता, पुष्पा कांडपाल, दया कुंवर, सविता कुल्लूरा, कविता गंगोला, दीपिका राना, मीनू बुढ़लाकोटी आदि उपस्थित रहीं।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाना और होली के पारंपरिक रंग को नए अंदाज में प्रस्तुत करना है। 2 मार्च को नैनीताल में धमाल मचाने के लिए तैयार रहिए!
Public_Interest
“पहाड़ी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं! नैनीताल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री का पुतला फूंका” नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल ने प्रदेश के संसदीय कार्य …
खबर पढ़ें
Public_Interest
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) अफज़ल हुसैन ‘फौजी’ जिलाध्यक्ष और राजू पांडे जिला महामंत्री बने नैनीताल, 19 फरवरी : ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स ब्र…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.