पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 08, 2026 166 views
पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले जनहित
हल्द्वानी: सर्किट हाउस काठगोदाम में अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण/आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में पर्यटन व रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ लैंड यूज और पुनर्निर्माण मामलों पर भी निर्णय लिए गए। आयुक्त ने निर्देश दिए कि पर्वतीय क्षेत्रों में वाणिज्यिक भवनों की अनुमति तभी दी जाए जब रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया जाए और निर्माण से पूर्व उसकी मॉनिटरिंग भी की जाए। हल्द्वानी व आसपास की सरकारी व नजूल भूमि का चिन्हिकरण कर गरीबों के लिए कम लागत के आवासीय भवनों के निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में भवन स्वीकृति से पूर्व संयुक्त सर्वे व भू-वैज्ञानिक रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। रामगढ़ व भीमताल क्षेत्रों में एक ही परिवार के कई सदस्यों द्वारा 60 वर्गमीटर प्लॉट पर अलग-अलग स्वीकृति लेकर होटल-रेस्टोरेंट निर्माण के मामलों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले body image 1
पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण पर सख्ती, जिला विकास प्राधिकरण ने लिए कड़े फैसले body image 2
अब एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही आवासीय स्वीकृति दी जाएगी। नैनीताल शहर में पुराने भवनों के पुनर्निर्माण के लिए उतने ही क्षेत्रफल में स्वीकृति दी जाएगी जितना पूर्व में था, साथ ही क्षतिग्रस्त भवन की फोटो का सत्यापन भी किया जाएगा। हाल ही में प्राधिकरण में शामिल क्षेत्रों में छह माह से पूर्व बने भवनों के नक्शों को बिना जुर्माने के स्वीकृति देने का भी निर्णय लिया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल, रेस्टोरेंट, मोटल व जिप-लाइन संचालन के आवेदनों को नियमानुसार स्वीकृति दी गई। वहीं नैनीताल–भवाली और हल्द्वानी–ज्योलिकोट मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय व महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए आउटलेट निर्माण के प्रस्ताव पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में उपाध्यक्ष/जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, सचिव विजय नाथ शुक्ल, संयुक्त सचिव गोपाल सिंह चौहान, मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी, बोर्ड सदस्य धीरज कुमार पांडे, गणेश भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 23, 2026 161

काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास

नैनीताल: संस्कृति विभाग के सौजन्य से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा होटल सेंट्रल में महिला होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन …
काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 23, 2026 14

काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास

नैनीताल: संस्कृति विभाग के सौजन्य से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा होटल सेंट्रल में महिला होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन …
खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 152

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 173

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 151

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 100

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 64

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 316

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 71

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 52

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
Scroll to load more stories