Haldwani :घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड, धूप की उम्मीदें फीकी

by Ganesh_Kandpal

Jan. 2, 2025, 9:58 a.m. [ 370 | 0 | 0 ]
<<See All News



घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड, धूप की उम्मीदें फीकी
हल्द्वानी में आज फिर सूरज के दर्शन नहीं हुए, और घने कोहरे ने ठंडक को और तीव्र कर दिया। सर्दी का आलम यह है कि दिन के समय भी लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।नैनीताल और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में दिन भर धूप निकली लेकिन शाम को ठंड में बढ़ोतरी हो गई
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी धूप निकलने की संभावना कम है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

हल्द्वानी और नैनीताल समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।हल्द्वानी में बुधवार को हल्की धूप के बाद पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। शाम होते ही पाला गिरने लगा और लोग अलाव के सहारे ठंड से बचते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार, आज फिलहाल धूप निकलने की संभावना कम है। घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, लेकिन शीतलहर के कारण ठंडक और अधिक महसूस हो रही है।

उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में तापमान कई जगहों पर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कश्मीर से लेकर मैदानी इलाकों तक शीतलहर का प्रकोप जारी है।

साथ ही, 5 और 6 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।


Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Ad Loading...
Search
Explore News by Type
Card image cap Education

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूल अवकाश कैलेंडर , ईगास…

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूल अवकाश कैलेंडर 2025 देहरादून। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025 के लिए स्कूलों का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बा…

खबर पढ़ें
Card image cap Public_Interest

कुमाऊं विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग: प्रो. ललित तिवारी बन…

कुमाऊं विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग: प्रो. ललित तिवारी बने नए विभागाध्यक्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज प्रो. ललित तिवारी ने नए…

खबर पढ़ें