by Ganesh_Kandpal
Feb. 9, 2025, 10:26 a.m.
[
363 |
0
|
0
]
<<See All News
दिल्ली में उत्तराखंड के सपूतों का जलवा, दो नेताओं ने भाजपा के लिए लहराया
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के नेताओं ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी सफलता हासिल की। पटपड़गंज सीट पर सीम निवासी रविंद्र सिंह नेगी उर्फ रवि नेगी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी को भारी मतों से हराकर भाजपा के लिए कमल खिलाया। वहीं, अजोली मल्ली (सल्ट) निवासी मोहन सिंह बिष्ट ने लगातार छठी बार दिल्ली विधानसभा में जीत हासिल की और इस बार मुस्तफाबाद सीट से विधायक बने।
पटपड़गंज सीट पर पहली बार भाजपा का परचम
रविंद्र सिंह नेगी ने AAP के अवध ओझा को 23,280 वोटों से हराया, जिससे पटपड़गंज सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की। यह सीट आम आदमी पार्टी का गढ़ मानी जाती थी, जहां से 2013 से लगातार मनीष सिसोदिया विधायक चुने जाते रहे थे। इस जीत के साथ रवि नेगी ने दिल्ली में भाजपा को एक बड़ी सफलता दिलाई
मोहन सिंह बिष्ट की लगातार छठी जीत
उत्तराखंड के सल्ट विकासखंड के अजोली मल्ली निवासी मोहन सिंह बिष्ट ने दिल्ली विधानसभा में लगातार छठी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने मुस्तफाबाद सीट से जीत हासिल की, जबकि इससे पहले वे पांच बार करावलनगर से विधायक रहे थे। मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली की राजनीति में एक मजबूत और चर्चित चेहरा बन चुके हैं।
दिल्ली में बढ़ रहा उत्तराखंड के नेताओं का दबदबा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के मूल निवासियों की इस ऐतिहासिक सफलता से राज्य के प्रवासी लोगों में उत्साह है। दिल्ली की राजनीति में उत्तराखंडी नेताओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जो राज्य के लोगों के लिए गर्व की बात है।
फागोत्सव: बसंत ऋतु का उल्लासमय पर्व (आभार: डॉ. ललित तिवारी) फागोत्सव, जिसे फगुआ भी कहा जाता है, बसंत ऋतु के उल्लास और उत्साह का प्रतीक पर्व है। यह पर्व …
खबर पढ़ेंउत्तराखंड में हवाई सेवा का विस्तार: पांच नए हेली रूट को मिली मंजूरी, गंगोत्री के लिए भी शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को और मज…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.