by Ganesh_Kandpal
Feb. 8, 2025, 12:54 p.m.
[
280 |
0
|
0
]
<<See All News
दिल्ली चुनाव: भाजपा को बड़ी बढ़त, केजरीवाल और आतिशी पीछे
नई दिल्ली: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है, मुख्यमंत्री आतिशी ने जीत दर्ज की है और अरविंद केजरीवाल अपनी सीट 4025 वोटों से हार गए हैं
भाजपा को बहुमत मिलने के संकेत
मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा 40 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप पिछड़ती नजर आ रही है। जंगपुरा सीट से आप नेता मनीष सिसोदिया हार गए हैं। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को सिर्फ 8 सीटें मिली थीं।
भ्रष्टाचार के आरोप बने आप के लिए बड़ा मुद्दा
विशेषज्ञों का मानना है कि भ्रष्टाचार के आरोपों और शीशमहल विवाद ने आम आदमी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल की रणनीति भी पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हुई।
भाजपा की सत्ता में वापसी संभव
अगर भाजपा की बढ़त बरकरार रहती है, तो दिल्ली में 10 साल बाद भाजपा की सरकार बन सकती है। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है, और भाजपा इस आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है।
भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने पर नैनीताल में जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटी गई नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी की 27 साल बाद दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरक…
खबर पढ़ेंदिल्ली विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से पराजित नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) क…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.