by Ganesh_Kandpal
July 18, 2021, 5:41 p.m.
[
523 |
0
|
1
]
<<See All News
आशा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने चलाया पौधारोपण अभियान
नगर में आशा फाउंडेशन के अध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में रविवार को संगठन के पदाधिकारियों ने बिड़ला स्कूल के ऊपर पहाड़ी मजार के पास बांझ, देवदार, तितली, सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाए। अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा वर्षा ऋतु है और भूस्खलन का खतरा ज्यादा रहता है। वृक्ष लगाकर हमें पहाड़ों को सुरक्षित करना है। और इस वर्षा ऋतु में लगभग 200 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। लगभग 50 से अधिक पौधे अलग-अलग प्रजाति के लगाए गए है। आशा फाउंडेशन जनहित में कैंसर जागरूकता, महिला के स्वास्थ संबंधित, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ, जागरूकता अभियान पिछले कई वर्षों से चला रही है। और कोरोना संक्रमण महामारी में भी आशा फाउंडेशन द्वारा निर्धन गरीब लोगों को राशन सामग्री बांटी गई है। आज के अभियान में नीलू एलहन्स,दीपक भोलू, दीपिका शर्मा, संभव शर्मा, मंजू जोशी, सुनीता,अर्चना, राजनीतिक और कौर, किशन पालीवाल, सीमा शाह, गौरव निश्चय शर्मा, के अलावा संस्था आदि शामिल रहे।
Politics
23 जुलाई से आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन कमलेश बिष्ट नैनीताल आशाओं की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि ऐक्टू व सीटू से…
खबर पढ़ें
Public_Interest
मशूहर बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंची हैं। वह अपने प्रोडक्शन हाउस 'आउटसाइडर्स फिल्म्सÓ की डेब्यू फिल्म की शूटिंग के …
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.