भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती
February 20, 2026
•
96 views
जनहित
नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित नव पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही कैंचीधाम बाईपास एवं क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
सांसद ने 39 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बहुमंजिला वाहन पार्किंग एवं अन्य कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों व गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। 
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत बन रही बहुमंजिला पार्किंग से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी तथा भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर जाम की समस्या में राहत मिलेगी। भवाली-रातीघाट बाईपास पूर्ण होने पर यातायात और अधिक सुगम होगा।
निरीक्षण के बाद सांसद ने कैंची धाम में दर्शन किए।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!