by Ganesh_Kandpal
May 22, 2025, 8:47 p.m.
[
693 |
0
|
0
]
<<See All News
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) नैनीताल जिला कार्यकारिणी का विस्तार, पंकज कुमार सचिव और गंगा सिंह बिष्ट उपसचिव नियुक्त
नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड की नैनीताल जिला इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। यह विस्तार यूनियन के नैनीताल जिला अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी के अनुमोदन और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की स्वीकृति के बाद किया गया।
इस कार्यकारिणी विस्तार में अमर उजाला, नैनीताल में कार्यरत पत्रकार पंकज कुमार को जिला सचिव और अमर उजाला, धारी (नैनीताल) के पत्रकार गंगा सिंह बिष्ट को जिला उपसचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों को यूनियन के राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डे, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन जोशी तथा कुमाऊं मंडल प्रभारी दिनेश जोशी की स्वीकृति प्राप्त है।
जिला महामंत्री राजू पाण्डे ने बताया कि इन नियुक्तियों से संगठन को जिला स्तर पर मजबूती मिलेगी और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए नए स्तर पर कार्य हो सकेगा। उन्होंने दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपेक्षा जताई।
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का नैनीताल में भव्य आयोजन सांसद एवं विधायक सरिता आर्य ने की विशेष सहभागिता, ,
खबर पढ़ेंश्री नयना देवी मंदिर में 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, कपिल देव महाराज करेंगे व्यास पीठ से कथा वाचन नैनीताल, 21 मई 2025: श्री माँ नयना देव…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.